Theft incident: बिलासपुर में चोरों के हौसले बुलंद, 27 खोली इन्द्रसेन नगर में सूने मकान से 14.50 लाख के जेवरात पार

ओडिशा गया था परिवार

न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रसेन नगर में (Theft incident) चोरी की एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े चौदह लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घर की मालकिन रश्मि दुबे अपने पति के साथ पारिवारिक कार्य से ओडिशा गई हुई थीं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है…..

पीछे से चोरों ने अलमारी तोड़कर चुराए हीरा-मोती और सोने के गहने

​पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली स्थित इन्द्रसेन नगर का है। प्रार्थिया रश्मि दुबे अपने पति शुभ रंजन मिश्रा के साथ बीते 30 जनवरी को कार द्वारा ओडिशा गई थीं। जाने से पहले उन्होंने घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन 5 फरवरी को जब उनकी नौकरानी काम पर पहुँची, तो घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली।

पड़ोसियों की सूचना पर जब 6 फरवरी को पीड़िता बिलासपुर लौटीं, तो घर के भीतर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। घर के दोनों बेडरूम में रखी लोहे की अलमारियां टूटी हुई थीं और उनमें रखे कीमती आभूषण गायब थे। चोरों ने न केवल सोने के कंगन, नेकलेस, मंगलसूत्र और चैन चोरी किए, बल्कि हीरे के टॉप्स, पेंडल और मोती के कीमती सेट भी बटोर ले गए। पीड़िता के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख 50 हजार रुपये है।

जांच में जुटी पुलिस।, (Theft incident)

चोरी की इस वारदात में चोरों ने केवल कीमती गहनों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि घर में रखे जमीन, वाहन और अन्य संपत्तियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी तितर-बितर कर दिया। पीड़िता को आशंका है कि कुछ जरूरी कागजात भी चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के भागने के रास्ते का सुराग मिल सके….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई