The thief was arrested: सूने मकानों और सरकारी क्वार्टरों में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
बिल्हा पुलिस की कार्रवाई

बिल्हा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए (The thief was arrested) पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी रात के अंधेरे में सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया लैपटॉप और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में चोरी की कुल चार बड़ी घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद, चार वारदातों का हुआ खुलासा, (The thief was arrested)
घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 5 फरवरी की रात बिल्हा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय क्वार्टर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर लाल गमछा बांधे छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कर्मा के रहने वाले अशोक दास मानिकपुरी के रूप में हुई। शुरुआत में टालमटोल करने के बाद, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बिल्हा और चकरभाठा के अलग-अलग स्थानों पर चार चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, 12 पैकेट सिगरेट और राजश्री के पैकेट बरामद किए हैं, जबकि चोरी की गई नकदी के बारे में उसने बताया कि वह उसे खर्च कर चुका है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है…..





