महासमुंद में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प: 190 निजी नौकरियों का मौका

महासमुंद। जिले के शिक्षित एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 11 और 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने सीधे साक्षात्कार का मौका मिलेगा।

कैम्प की तिथि व स्थान

  • 11 फरवरी 2026: रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा, महासमुंद
  • 12 फरवरी 2026: जनपद पंचायत परिसर, बागबाहरा
    समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

उपलब्ध पद व वेतन

  • एसपीएसजी सिक्योरिटी, रायपुर
    • पद: सिक्योरिटी गार्ड – 150 पद
    • योग्यता: न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण
    • वेतन: 12,000 से 19,000 रुपये प्रतिमाह
  • स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर
    • पद: फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर – 40 पद
    • योग्यता: 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण
    • वेतन: लगभग 12,200 रुपये प्रतिमाह

महत्वपूर्ण जानकारी

प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। मौके पर ही प्रारंभिक साक्षात्कार लेकर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे प्लेसमेंट कैम्प बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें सही मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं। जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button