मितानिन घेराव: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन”

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी, बड़ी संख्या में जुटीं मितानिनें"

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर (मितानिन घेराव) जिला बिलासपुर की मितानिनों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विशाल रैली निकाली। रैली की शुरुआत अरपा रिव्हर व्यू से हुई, जो सिम्स मेडिकल कॉलेज, प्रेस क्लब, संतोष भवन, कंपनी गार्डन, पंडित देवकीनंदन चौक, मुख्य डाकघर, कोन्हेर गार्डन और नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।रैली में बड़ी संख्या में मितानिन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

बड़ी संख्या में जुटीं मितानिनें” (मितानिन घेराव)

कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। मितानिन संघ का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है।

इसके बावजूद उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button