दुष्कर्म: मकान मालिक ने किराएदार युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मानवता शर्मसार,

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बेहद ही घिनौना मामला सामने में आया है, (दुष्कर्म) जहां एक मकान मालिक ने अपनी ही किराएदार युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
मकान मालिक ने युवती को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज (दुष्कर्म)
लोक-लाज के डर से युवती काफी समय तक खामोश रही, लेकिन आरोपी की प्रताड़ना बढ़ने पर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.





