कार का कहर : सरकंडा में अनियंत्रित बोलेरो का कहर,कार-स्कूटी को रौंदा, दुकान में घुसी…..

शराब की बोतलें मिलने से नशे में ड्राइविंग का अंदेशा, पुलिस तलाश में जुटी

बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत कपिल नगर(गायत्री मंदिर )में शुक्रवार को (कार का कहर)  एक भीषण ‘हिट एंड रन’ हादसे ने स्थानीय लोगों को दहला दिया, जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर स्कूटी को रौंदते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी।

पुलिस तलाश में जुटी (कार का कहर)

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गाड़ी के भीतर से शराब की बोतलें और डिस्पोजल ग्लास बरामद होने पर चालक के नशे में होने की प्रबल आशंका जताई है।घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बोलेरो के नीचे फंस गई और दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है; बताया जा रहा है कि बोलेरो पर मध्यप्रदेश का पंजीयन नंबर है, जिसके आधार पर पुलिस अब वाहन मालिक और फरार आरोपी चालक की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button