सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को रौंदा, एक ग्रामीण की मौत, एक गंभीर…
बिनौरी मोड़ के पास अनियंत्रित हाइवा का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर,चालक मौके से फरार......

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनौरी मोड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, (सड़क हादसा) जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
चालक मौके से फरार (सड़क हादसा)
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है…





