महिला कांग्रेस बैठक: महिला कांग्रेस की बैठक में BJP सरकार पर हमला, किसानों-युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर बनाई रणनीति
महंगाई और SIR को लेकर महिला कांग्रेस का सरकार पर निशाना,

बिलासपुर दौरे पर पहुंची प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर चर्चा हुई। (महिला कांग्रेस बैठक) महिला कांग्रेस की नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं SIR को लेकर भी आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।
जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेंगे (महिला कांग्रेस बैठक)
बिलासपुर में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति और महिला कांग्रेस को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में किसान परेशान हैं, बेरोजगार युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं और महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं।
शक्कर, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया।
वहीं SIR के मुद्दे पर भी महिला कांग्रेस ने रणनीति बनाने की बात कही। नेताओं का कहना है कि महिलाओं को अपने मुद्दों के लिए आगे आना होगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाना होगा।
संगीता सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि अभियान में जनता से आवेदन तो लिए जा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। तेल का दिया जलाने के अभियान को लेकर भी तंज कसते हुए महिला कांग्रेस ने कहा कि सरकार अगर तेल के दीये जलाने के बजाय उसी संसाधन का इस्तेमाल बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में करे, तो जनता को ज्यादा फायदा होगा। महिला कांग्रेस ने साफ किया कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन और जनसंपर्क के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।





