बिल पर सख्ती: बकाया बिजली बिल पर बिजली विभाग का एक्शन, 5 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद…..

स्ट्रीट लाइट के बाद अब सरकारी दफ्तरों पर कार्रवाई की तैयारी, 20 हजार से ज्यादा कनेक्शन बकाया.

बिलासपुर में बकाया बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। (बिल पर सख्ती) शहर में 15 से ज्यादा जगहों की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे जाने से करीब 5 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। विनोबा नगर, विद्या नगर और सरकंडा समेत कई इलाकों में इसका असर दिखाई दे रहा है। अब विभाग की नजर सरकारी कार्यालयों पर है, जहां बकाया राशि जमा नहीं होने पर सोमवार से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की तैयारी है.

20 हजार से ज्यादा कनेक्शन बकाया. (बिल पर सख्ती)

बिलासपुर संभाग में बकाया बिजली बिल को लेकर विभाग की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 15 से ज्यादा स्थानों की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे गए हैं, जिसके चलते करीब 5 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। वहीं अब सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन भी विभाग की कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। विभाग के मुताबिक बिलासपुर संभाग के करीब 100 सरकारी कार्यालयों से जुड़े 20 हजार 577 कनेक्शन बकाया सूची में हैं।

पुराने बकाए के साथ तीन महीने की अग्रिम राशि जमा नहीं करने की स्थिति में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सबसे बड़ा बकाया नगर निगम पर है, जिस पर करीब 309 करोड़ 94 लाख रुपए का बिजली बिल बाकी है। बकाया राशि के मामले में बिलासपुर नगर निगम रायपुर के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर बताया जा रहा है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों के बाद अब सरकारी दफ्तरों पर संभावित कार्रवाई से प्रशासन और संबंधित विभागों की चिंता बढ़ गई है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button