Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इंस्टाग्राम पर नफरत फैलाने वाला युवक पुलिस रडार पर, तेजाब से हमले की धमकी पर FIR की तैयारी

बिलासपुर |बिलासपुर में सोशल मीडिया पर नफरत भरे वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। इंस्टाग्राम पर मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक धमकी भरी रील बनाने वाले एक युवक के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर SSP कार्यालय में शिकायत दी गई है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार दीपका निवासी ऋषभ ओझा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वह मुसलमानों को अपहरण कर तेजाब डालने जैसी खौफनाक बातें करता सुनाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया।

मंगलवार को ‘तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट’ के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग SSP कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और जेल भेजने की मांग की। ट्रस्ट की ओर से पुलिस को वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूत और अन्य तकनीकी जानकारी भी सौंपी गई है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में डर और नफरत फैलाने का काम करते हैं और इससे शांति व्यवस्था को खतरा है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब शहरवासियों की नजर पुलिस पर टिकी है कि नफरत फैलाने वाले इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कदम उठाए जाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई