भिलाई में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अब तक अज्ञात

दुर्गभिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना कैंप-1 स्थित आरजू मेडिकल स्टोर के पास की है, जहां 21 वर्षीय ईशू सिंह ने अपने घर में यह कदम उठाया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों को दोपहर में मिली जानकारी

ईशू सिंह अपने पिता प्रदीप सिंह और बहन के साथ रहता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता हमाली (मजदूरी) का काम करते हैं। घटना 7 मार्च, शुक्रवार दोपहर की है। जब दोपहर 12:30 बजे घरवालों ने ईशू के कमरे में झांका, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला।

पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की

ईशू की बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घर में पहुंचे। उन्होंने देखा कि ईशू की नब्ज अभी चल रही थी। लोगों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और बीएम शाह अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर 2:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा किया। देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया। वहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

ईशू की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ईशू ने आत्महत्या क्यों की। परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई