रायपुर में महिला सरपंचों की कार्यशाला, स्वच्छ और हरित पंचायत पर हुई चर्चा

रायपुर। शहीद स्मारक भवन में शुक्रवार को स्वच्छ एवं हरित पंचायत महिला सरपंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में यूनिसेफ, एसीई और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में महिला सरपंचों को ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा निपटान, सामुदायिक शौचालय, सीवेज प्रबंधन और ग्राम पंचायत जरूरत आकलन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्वच्छ और हरित पंचायत की रूपरेखा भी साझा की।

इस मौके पर रायपुर जिले की 12 महिला सरपंचों ने अपने-अपने पंचायतों में चल रही स्वच्छता और हरित पहल की जानकारी दी। कार्यशाला में लाइफ मिशन की अवधारणाओं पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में (एसबीएम-जी) से डॉ. रूपेश राठौड़ और सुश्री अभिलाषा आनंद, (यूनिसेफ) से बिराजा सतपथी और आशीष कुमार, (एसीई) से महेश अग्रवाल, सुशील कुमार और डॉ. सम्पदा साहू मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत रायपुर से सुजाता नरेन्द्र सिंह, भगवती शर्मा और आशकरन बंजारे ने भी हिस्सा लिया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला सरपंचों को तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना तथा पंचायत स्तर पर स्वच्छता और हरित पहल को और मजबूत करना था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button