Workers’ Conference: बिलासपुर में श्रमिक सम्मेलन, 1200 मजदूरों को 1.36 करोड़ की सहायता

श्रमिक हितग्राहियों को डीबीटी से राशि वितरण, 6 को मिली ई-रिक्शा की चाबियां

बिलासपुर के बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में रविवार को भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। (Workers’ Conference) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की। जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना।

Workers' Conference

श्रमिक हितग्राहियों को डीबीटी से राशि वितरण, (Workers’ Conference)

सम्मेलन में करीब 1200 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिक हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में अंतरित की गई। मंच से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे गए। वहीं 6 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा की चाबियां वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button