बिल्हा और तखतपुर में जल स्तर गिरा, बढ़ सकता है जल संकट

बिलासपुर: जिले के बिल्हा और तखतपुर क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। दोनों क्षेत्रों में पानी का स्तर अब 25 से 26 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे की घंटी है। यह स्थिति आने वाले समय में गंभीर जल संकट का संकेत दे रही है।

गर्मी बढ़ते ही इन क्षेत्रों की कई ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। गांवों में लोग पानी के लिए परेशान हैं और प्रशासन से बार-बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस राहत नहीं मिल पाई है।

सूत्रों के मुताबिक, जब पीएचई विभाग के अधिकारी गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे, तब जल संकट की स्थिति की पुष्टि हुई। इस समय जिले में 4 मोबाइल यूनिट पानी की सप्लाई और सर्वे जैसे कामों में लगी हैं, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।

जानकारों का मानना है कि यदि अब भी जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों को जल्द ही वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था करनी होगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button