विवेकानंद उद्यान में सुरक्षा के इंतज़ाम कमजोर, लोगों ने जताई नाराज़गी

बिलासपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित विवेकानंद उद्यान और अन्य पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था न होने से लोग चिंतित हैं। यहां पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और ऐसा लगता है मानो प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है।
लोगों का कहना है कि पार्कों में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाएं और नियमित रूप से पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाए जाएं। साथ ही असामाजिक तत्वों और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आमजन बिना डर के पार्कों में समय बिता सकें।
लोगों ने यह भी मांग की है कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और अराजकता फैलाने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।





