रायपुर में कथावाचक भास्कराचार्य का वीडियो वायरल, प्रेमिका के पति ने पकड़ा रंगे हाथों

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश के मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि भास्कराचार्य अपनी शादीशुदा प्रेमिका रीना गुप्ता से मिलने रायपुर आए थे। दोनों कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी महिला का पति मौके पर पहुंच गया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, महिला का पति लंबे समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से मिल रही है। बुधवार रात वह पत्नी का पीछा करते हुए मौके पर पहुंचा, जहां उसने कथावाचक को कार में अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। गुस्साए पति ने आसपास मौजूद लोगों को बुलाकर भास्कराचार्य की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान भीड़ ने कथावाचक की चोटी तक काट दी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के पति ने बाद में पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहा है। उसने यह भी बताया कि वह अब इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।
वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।
यह घटना रायपुर शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कथावाचक के चरित्र पर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ लोग निजी मामलों को सार्वजनिक करने को गलत ठहरा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहें फैलाने से बचें और जांच पूरी होने तक किसी भी नतीजे पर न पहुंचे।





