चलती बाइक पर कपल का रोमांस VIDEO वायरल, पुलिस करेगी कार्रवाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक और युवती ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में युवक बाइक (नंबर CG 07-CO 7820) चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर बैठकर उससे लिपटी हुई दिखाई दे रही है। युवती रोमांटिक अंदाज में झूमती नजर आ रही है, जबकि दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

Chhattisgarh Durg Bike Boyfriend Girlfriend Romance VIDEO | बॉयफ्रेंड से लिपटकर गर्लफ्रेंड का रोमांस VIDEO: दुर्ग में चलती बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, रोमांटिक अंदाज ...

यह नजारा देखकर राहगीरों ने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कपल बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

ट्रैफिक पुलिस ने जताई नाराजगी

मामले पर यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ऋचा मिश्रा ने कहा कि, “सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। इस दौरान यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है।”

उन्होंने बताया कि कपल के खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। यह घटना एक बार फिर इस बात को उजागर करती है कि सड़क पर स्टंट या रोमांस जैसी हरकतें खतरनाक साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक हों।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button