Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Video goes viral: शिक्षा के मंदिर में बचपन से ‘श्रम’ , बिलासपुर के स्कूल में बच्चों से लगवाया झाड़ू,

वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, (Video goes viral) जिसने विभाग के दावों की पोल खोल दी है। कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में गुरुजी की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे, जब बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी, तब उनसे स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी।

नियमों को ठेंगा दिखा रहे गुरुजी! पंडरा पथरा प्राथमिक शाला में बच्चों से कराई गई परिसर की सफाई, (Video goes viral)

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच मासूम बच्चे बाल्टियों में कचरा भरकर बाहर फेंक रहे हैं, वहीं दो अन्य बच्चे कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं। ​नियमों के मुताबिक, स्कूल परिसर में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम या साफ-सफाई कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन यहाँ के शिक्षकों ने इन नियमों को ताक पर रख दिया। ‘शिक्षा का मंदिर’ कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों के साथ हो रहे इस व्यवहार ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया और अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या इन लापरवाह शिक्षकों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई