हाईटेक बस स्टैंड से हटाए गए दुकानदारों ने मांगी दोबारा दुकान लगाने की अनुमति

बिलासपुर के तिफरा हाईटेक बस स्टैंड के पास लंबे समय से फुटपाथ और नाली किनारे छोटी दुकानें चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले दुकानदारों को नगर निगम ने हाल ही में वहां से हटा दिया। इसके बाद से ये छोटे दुकानदार रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्हीं में से एक अजय लहरे ने प्रशासन को आवेदन देकर फिर से दुकान लगाने के लिए जगह देने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जैसे बाकी दुकानदारों को दुकानें आबंटित की गई हैं, वैसे ही उन्हें भी बस स्टैंड परिसर के भीतर कोई छोटी जगह दी जाए, ताकि वे फिर से अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि अगर प्रशासन उन्हें फिर से दुकान लगाने का मौका देता है, तो वे सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाएंगे।

सोमवार को अवकाश होने के बावजूद भी कलेक्टर ने इस मामले को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button