बिलासपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने लूटा हुआ सामान किया बरामद

बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो राह चलते लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इनसे लूट के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी और बाइक के साथ-साथ मोबाइल, जेवर और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को शहर में दो अलग-अलग जगहों पर लूट की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना दोपहर करीब 3:30 बजे कुदुदंड इलाके में हुई, जहां सुष्मिता नाम की युवती से मोबाइल फोन लूट लिया गया। दूसरी घटना शाम करीब 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास हुई, जहां शकुंतला यादव से लेडीज बैग, मोबाइल, सोने के टॉप्स और नकदी लूट ली गई।

घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अशोक नगर निवासी गोविंद मानिकपुरी और शैलेंद्र नगर निवासी निर्मल टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से करीब 26 हजार रुपये की लूटी हुई संपत्ति, 2100 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक KTM बाइक बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button