चलती कार की छत पर स्टंट कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बिलासपुर। शहर के अग्रसेन चौक पर बीती रात तीन युवकों ने चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक, कार (सीजी 10 बीक्यू 0007) में सवार तीन युवक आधी रात के बाद अग्रसेन चौक पहुंचे और चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करने लगे। इस हरकत से न सिर्फ उन्होंने अपनी जान खतरे में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी।

वीडियो वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने यातायात पुलिस और सिविल लाइन थाना को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कार चालक की पहचान कर उसके घर नोटिस भेजा गया और थाने बुलाकर पूछताछ की गई। मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत उससे 5300 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।

वहीं, स्टंट में शामिल तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 170, 126 और 135(बी) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button