Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान पुर्ण, हल्की नोकझोंक और बहस के बीच संपन्न हुआ चुनाव

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हल्की नोकझोंक और बहस के बीच संपन्न हो गया। बिल्हा ब्लॉक में गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चरण में 127 ग्राम पंचायतों के 470 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। महमंद के एक संवेदनशील मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिसे पुलिस ने समय रहते शांत कराया। वहीं, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया, खासतौर पर महिलाएं मतदान को लेकर अधिक उत्साहित दिखीं। अब सभी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की थीं। बुधवार को मतदान दलों को सामग्री वितरित कर दी गई थी, जबकि रिजर्व सहित कुल 517 मतदान दल तैनात किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ कोटवारों की तैनाती की गई थी, वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी लगातार निगरानी रख रही थी। इसके बावजूद महमंद के एक मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश को लेकर बहस छिड़ गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिसके बाद मतदान बिना किसी बाधा के पूरा हुआ.

इस पंचायत चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिला पंचायत सदस्य की 5 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं जनपद सदस्य की 25 सीटों पर 124 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सरपंच पद के लिए 124 सीटों पर 623 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं, जबकि 3 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। पंचायत सदस्य के 1344 पदों पर भी मतदान हुआ है। अब मतगणना की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी—20 फरवरी को मस्तूरी क्षेत्र, 23 फरवरी को बिल्हा क्षेत्र और 25 फरवरी को तखतपुर व कोटा क्षेत्र के नतीजे घोषित किए जाएंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि जनता ने अपने जनप्रतिनिधि के रूप में किसे चुना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई