क्रिकेट सट्टा चलाते तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त

दुर्ग में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाली दुकान में बैठकर मोबाइल के जरिए मैच पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

मोबाइल ऐप के जरिए चला रहे थे सट्टा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मोबाइल फोन में एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। वे लोगों से संपर्क कर मैच के परिणाम पर पैसे लगवाते थे और रकम का हिसाब कॉपी में दर्ज करते थे।

खाली दुकान में चल रहा था खेल
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खाली दुकान में बैठकर कुछ लोग सट्टा गतिविधि चला रहे हैं। इसके बाद टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, नकद राशि, एक स्कूटी, कैलकुलेटर और सट्टा संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई