Theft Incident: बिलासपुर में ‘वर्दीधारी’ चोरों का आतंक, पॉश कॉलोनी में इंजीनियर समेत दो घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत, विवेकानंद रेसिडेंसी में सुरक्षा को ठेंगा दिखा पार किया लाखों का माल

“बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। (Theft Incident) यहाँ मोपका चौकी के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक साथ दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर एक विशेष सफेद ‘वर्दी’ पहने नजर आ रहे हैं। चोरों ने पेशे से इंजीनियर के घर के अलावा एक मजदूर महिला के घर से भी नकदी और जेवरात पार कर दिए हैं।

विवेकानंद रेसिडेंसी में सुरक्षा को ठेंगा दिखा पार किया लाखों का माल (Theft Incident)

​विवेकानंद रेसिडेंसी में हुई इस बड़ी वारदात ने पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों ने यहाँ रहने वाले इंजीनियर नितेश रंजन के सूने मकान का सेंट्रल लॉक तोड़कर करीब 3 से 4 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय नितेश बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे।

उनके छोटे भाई घनश्याम कुमार को सुबह करीब 8:30 बजे ताला टूटने की जानकारी मिली। जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तड़के 4 बजे के करीब चोरों ने घर में प्रवेश किया था और वे सफेद रंग की एक विशेष वर्दी पहने हुए थे। चोरों की इस हिम्मत ने पुलिस की गश्त और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं….

इसी कॉलोनी में चोरों ने एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया, जो बिंदा धुरी का है। बिंदा अपनी सास के निधन के बाद बोधरी गई हुई थीं, लेकिन जब वे वापस लौटीं तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने उनके घर से 5000 रुपये नकद समेत 10 तोला चांदी की पायल, अंगूठी और बिछिया चोरी कर ली है। मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाली बिंदा ने बताया कि कॉलोनी में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वर्दीधारी चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई