Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कवर्धा में ग्राहक की तलाश में घूम रहा गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.8 किलो गांजा जब्त

कबीरधाम जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.821 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिपरिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दशरंगपुर का एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में दुधिया रोड की ओर जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर टीम के साथ दुधिया रोड के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति कंधे पर काला बैग लटकाए हुए वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गणवीर निवासी दशरंगपुर बताया। संदेह होने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में रखे दो पॉलिथीन से गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल करने पर इसका वजन 2.821 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 67,150 रुपये नगद और लगभग 15 हजार रुपये कीमत का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस तरह कुल करीब 1,87,500 रुपये का सामान जब्त किया गया।

मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई