Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

रायगढ़ शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार शहर के पांच फीडरों में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे 30 से अधिक क्षेत्र प्रभावित होंगे।

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा विद्युत सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

11 केवी कलेक्टरेट फीडर के अंतर्गत तहसील कार्यालय, चक्रधर नगर थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स ऑफिस, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फार्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा 11 केवी केलोबिहार फीडर से जुड़े केलोबिहार, चंद्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

11 केवी पंजरी प्लांट फीडर के अंतर्गत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, पंजरी प्लांट क्षेत्र, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट मोहल्ला में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसके साथ ही 11 केवी सीटी-4 फीडर के अंतर्गत गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर और सूर्य विहार कॉलोनी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

वहीं 11 केवी सीटी-5 फीडर के अंतर्गत टीवी टावर रोड, अतरमुड़ा, जिला पंचायत, दीनदयाल पुरम कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी और गांधीनगर गैस गोदाम क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई