Theft at the Choice Center: बिलासपुर में च्वाइस सेंटर में सेंधमारी: रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे चोर, लैपटॉप और नकदी पार
लालखदान चौक स्थित दुकान में चोरी, पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान चौक के पास संचालित एक च्वाइस सेंटर में (Theft at the Choice Center) अज्ञात चोरों ने रोशनदान के रास्ते घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महमंद लालखदान निवासी राजवीर सूर्यवंशी, जो लालखदान चौक से कॉलेज के पास दुकान संचालित करते हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 मई की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन अगली सुबह जब वे वापस लौटे तो दुकान के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला।
पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने दर्ज किया मामला (Theft at the Choice Center)
जाँच करने पर पाया गया कि दुकान में रखा लैपटॉप, विभिन्न मशीनरी टूल्स और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने दुकान के ऊपरी रोशनदान का उपयोग कर भीतर प्रवेश किया और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है





