Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

The thrill of IMPL Season 2: अल हिंद लायन और जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

IMPL सीजन-2 का रोमांच

​”बिलासपुर के गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। (The thrill of IMPL Season 2) इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग यानी IMPL सीजन-2 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां अल हिंद लायन और जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स जैसी टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस खेल महाकुंभ में जहां राजनेताओं और गणमान्य अतिथियों का जमावड़ा लग रहा है, वहीं खिलाड़ियों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। अब सबकी नजरें 15 और 16 फरवरी को होने वाले खिताबी मुकाबले पर टिकी है…

15 को सेमीफाइनल और 16 फरवरी को होगा भव्य समापन, (The thrill of IMPL Season 2) 

मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज और दर्शकों का शोर बता रहा है कि बिलासपुर में क्रिकेट का जुनून किस कदर हावी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिसमें मुगल लीजेंड्स, अल हिंद लायन, यम बुल्स और अर्सलान फाइटर ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

अल हिंद लायन और जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स ने अब तक के सफर में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक समेत कई विशेष अतिथि पहुंचे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। 8 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं, जिनमें यम बुल्स से लेकर गदिर स्पार्टन तक के धुरंधर मैदान पर पसीना बहा रहे हैं……

विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश

​”आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान और उनकी टीम इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में दिन-रात जुटी हुई है। लीग राउंड के मुकाबलों के बाद अब पूरा फोकस नॉकआउट स्टेज पर है। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, प्रतियोगिता का हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, 16 फरवरी को भव्य समापन समारोह के साथ फाइनल मैच का आयोजन होगा, जिसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

शुभारंभ के मौके पर विधायक धर्मजीत सिंह और महापौर पूजा विधानी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई थी, और अब समापन समारोह को यादगार बनाने की तैयारी है। मिनी स्टेडियम में हर दिन चार मैच खेले जा रहे हैं, जहाँ टीम ओनर्स और क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करने भारी संख्या में पहुँच रहे हैं……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई