The Taekwondo Mahakumbh: बिलासपुर में ताइक्वांडो का महाकुंभ, 6वीं स्वर्ण कप प्रतियोगिता का भव्य आग़ाज़
बिलासपुर में राज्यस्तरीय स्वर्ण कप शुरू

छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो खेल को नई पहचान और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में (The Taekwondo Mahakumbh) एक बड़ा और शानदार कदम उठाया गया है। बिलासपुर के बाहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम, स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान में 6वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से आए 550 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
ताइक्वांडो को नई उड़ान
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा और शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकें उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सिंह हुंडल और अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज संतोष श्रीरंगम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो की ताकत, 550 खिलाड़ी मैदान में, (The Taekwondo Mahakumbh)
प्रतियोगिता में पांच आयु वर्गों और 88 भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमेंबालक-बालिका से लेकर सीनियर वर्ग तक के महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों और आम जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।





