जवानों ने नक्सलियों को घेरा, रुक-रुककर हो रही फायरिंग

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी,एसटीएफ और सीआरपीएफ की नक्सलियों के साथ सुबह तीन बजे से मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ हो रही है। दरअसल, अबूझमाड़ के दक्षिण क्षेत्र में नारायणपुर,दंतेवाड़ा,जगदलपुर और कोंडागांव जिले का ज्वांइट ऑपरेशन चला रहा है। इस दौरान इलाके में 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागॉव और बस्तर जिले से जवांनो ने घेराबंदी की है। सुबह 3 बजे से लगातार जारी मुठभेड़ में हैवी फायरिंग दोनो तरफ से हो रही है। जवानों को इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने पुष्टि की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई