The Public is Distressed: निगम की संपदा शाखा में फाइल गायब, आवेदक परेशान

प्रियांशु बोले- अब बादाम लेकर आना पड़ेगा तब जागेंगे अधिकारी

नगर निगम की चर्चित संपदा शाखा एक बार फिर अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। (The Public is Distressed) इस बार महत्त्वपूर्ण फाइलों के गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे आवेदकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुर्ग निवासी प्रियांशु कुशवाहा ने लीज नवीनीकरण के लिए कई बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक उनका काम नहीं हो सका।प्रियांशु का कहना है कि वे 6 से 7 बार दुर्ग से बिलासपुर आ चुके हैं। चार बार अधिकारियों ने उनका नाम नोट कर बुलाया, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा दिया गया।

अब बादाम लेकर आना पड़ेगा तब जागेंगे अधिकारी (The Public is Distressed)

अब उन्हें बताया जा रहा है कि उनकी फाइल ही नहीं मिल रही है। फोन कर फाइल मिलने की सूचना दी गई, लेकिन जब वे दोबारा पहुंचे तो फिर वही जवाब मिला कि फाइल नहीं मिली।हताश होकर प्रियांशु ने निगम प्रशासन पर तंज कसते हुए हाल के चर्चित “बादाम कांड” का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लगता है अब अधिकारियों को जगाने के लिए बादाम लेकर आना पड़ेगा, तभी व्यवस्था सुधरेगी।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी संपदा शाखा में एक दलाल के बाबू की कुर्सी पर बैठकर फाइलें खंगालने की तस्वीरें सामने आई थीं।

मामला मीडिया में आने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाइलों की सूची बनाने के निर्देश देकर लौट गए।अब सवाल उठ रहा है कि जब सब कुछ व्यवस्थित है तो फाइलों की सूची बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? वहीं, लीज नवीनीकरण, दुकान-मकान आवंटन और दस्तावेज संबंधी मामलों में रोजाना लोगों की भीड़ लग रही है, लेकिन समाधान अब भी दूर नजर आ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई