कारोबारी को फर्म के ही स्टॉफ ने लगाया 1 करोड़ का चूना, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में ठेका फर्म के कारोबारी मेसर्स कैलाश अग्रवाल को उसके ही स्टॉफ ने 1 करोड़ का चूना लगा दिया। इसकी रिपोर्ट फर्म के एकाउंटेंट सतीश सिगौर ने सरस्वती नगर थाने में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित अग्रवाल जीई रोड में स्थित नेशनल कॉर्पोरेट पार्क में संचालित ठेका फर्म मेसर्स कैलाश अग्रवाल के यहां काम करता था। वह फर्म से जुडी सभी प्रकार की खरीदारी का काम करता था।
इस दौरान आरोपी ने अमन ट्रेडर्स नाम का फर्जी फार्म खोल लिया और फर्जी बिल बनाकर मेसर्स कैलाश अग्रवाल फर्म के नाम से सालों तक भवन निर्माण के कच्चे सामानों की खरीदारी की। इस दौरान आरोपी ने तक़रीबन 1 करोड़ की प्रार्थी के फर्म के नाम पर खरीदारी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर। मामले में पुलिस जाँच कर रही है।





