रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने 100 से अधिक युवाओं को किया था भर्ती

रायपुर: छत्तीसगढ़ एटीएस ने रायपुर से दो किशोरों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ISIS से संबंध रखने और विभिन्न शहरों के 100 से अधिक बच्चों व युवाओं को जेहादी नेटवर्क में शामिल करने का आरोप है। जांच में इनके पास देश-विरोधी संदेश, संवेदनशील डिजिटल डेटा और खुफिया नक्शे मिले हैं।

एटीएस के अनुसार, दोनों किशोर सीधे ISIS के पाकिस्तानी मॉड्यूल के संपर्क में थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ये अपमानजनक कंटेंट, हिंसात्मक संदेश और भड़काऊ वीडियो भेजकर युवाओं को चरमपंथ की ओर धकेलते थे। कई पीड़ित परिवारों ने संदेहास्पद गतिविधियों की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई तेज हुई।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह मॉड्यूल त्योहारों के दौरान हिंसा भड़काने की योजना बना रहा था और इन किशोरों का इस्तेमाल इसके लिए किया जा रहा था। एटीएस अब उन सभी युवाओं से पूछताछ कर रही है जो इनके संपर्क में थे, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button