विद्युत विभाग में “तकनीकी कर्मचारी एकता यूनियन” का गठन, पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन

रायपुर। प्रदेश के विद्युत विभाग में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा और मांगों को मजबूती से रखने के लिए छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन-747 का गठन किया है। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें पिलेंद्र मालाकार को यूनियन का अध्यक्ष और श्रीकांत सिंह ठाकुर को प्रदेश महामंत्री चुना गया। चुनाव सर्वसम्मति से और निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे कर्मचारियों में एकजुटता का संदेश गया।

यूनियन ने रखीं 16 प्रमुख मांगें

यूनियन की बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और 16 श्रम प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, योग्य कर्मचारियों को T.A./T.D. पद पर नियुक्ति, और तकनीकी कर्मचारियों को 3% तकनीकी भत्ता देने जैसी मांगें प्रमुख रहीं।

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की सभी मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखेगा। यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे आंदोलन और प्रदर्शन जैसे कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

तकनीकी कर्मचारियों के इस नए संगठन से विद्युत विभाग में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को अपनी आवाज उठाने का एक मजबूत मंच मिला है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन क्या प्रतिक्रिया देता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई