शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक, कर्तव्य में लापरवाही पर तीन शिक्षाकर्मियों को निलंबन

बलौदाबाजार। शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ये शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचे, शाला समय में अनुपस्थित रहे और निर्वाचन कार्य में भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार साहू शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों शिक्षक स्कूल समय में अनुपस्थित रहे।

इसी तरह, शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) मिथलेश कुमार वर्मा को निर्वाचन कार्य में BLO की ड्यूटी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई।

इन मामलों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल और पलारी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button