राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का कांग्रेस पर वार, कहा- जनता ने ‘वोट चोर’ आरोप को खारिज किया

रायपुर। कांग्रेस इन दिनों भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि जब निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से सबूत मांगे, तो वे एक भी सबूत नहीं दे पाए। जनता ने भी इस आरोप को सीधे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कहने को कुछ नहीं बचा है। पहले वे पीएम मोदी को ‘चौकीदार चोर’ कहते थे और अब ‘वोट चोर’ बोल रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है, जबकि उनका जनाधार लगातार खत्म हो रहा है।

कांग्रेस संगठन पर तंज कसते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा में बूथ, मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से नियुक्तियां होती हैं। जबकि कांग्रेस में पहले राष्ट्रीय नेताओं की नियुक्ति होती है, और फिर नीचे तक पद बांटे जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे ऐसे बूथ अध्यक्ष चाहते हैं, जो उनके कहने पर “कुत्ते की तरह भौंकें”।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button