स्वयं सिद्धा और सहयोग फाउंडेशन की पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

बिलासपुर।कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा और सहयोग फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर के तारबहार स्थित प्राइमरी स्कूल में संपन्न हुआ, जहां करीब 150 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।

प्राइमरी स्कूल तारबहार में बच्चों की कक्षाएं रोजाना सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं। सर्दी के मौसम में सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण कई बच्चे पर्याप्त गर्म कपड़ों के बिना स्कूल आते हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए दोनों संस्थाओं ने यह सराहनीय कदम उठाया।

स्वेटर मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने भी इस मदद के लिए संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वयं सिद्धा और सहयोग फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की सेहत और शिक्षा उनकी प्राथमिकता है।

संस्था ने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को हर संभव सहायता मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button