सूरजपुर: रामानुजनगर के दो छात्रों का राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयन

सूरजपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) नई दिल्ली के निर्देशानुसार हर साल की तरह इस वर्ष भी जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला और विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन अंबिकापुर के शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ।

इस प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए जगह बनाई है। कक्षा 12वीं के छात्र अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर मॉडल तैयार किया, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र नवल साय ने सतत कृषि विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया।

इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखा गया है, जिसके अंतर्गत सात उप-विषय — सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, तथा जल संरक्षण — शामिल हैं।

दोनों छात्रों ने राज्योत्सव 2025 के रजत महोत्सव में भी शिक्षा विभाग के स्टॉल पर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने जिले में खूब प्रशंसा बटोरी।

गाइड टीचर गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए विचार विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. सोनी ने चयनित छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई