रायपुर में छात्र पर हमला, गैंग ने घर में घुसकर की मारपीट

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शांतिविहार कॉलोनी में रहने वाले छात्र रुद्राक्ष दुबे के घर में कुछ लोगों ने घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई युवक और युवतियां मिलकर छात्र को मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच जारी है।





