Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

वीरेंद्र तोमर के समर्थन में रायपुर में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन को दी 8 मांगों की सूची

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में राजपूत करणी सेना ने बड़ा प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में धरना दिया और अपनी 8 मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान ASP लखन पटले, ADM यूएस बांदे और कई थाना प्रभारियों की मौजूदगी में लगभग एक घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद करणी सेना ने फिलहाल अपना धरना खत्म कर दिया।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बताया कि प्रशासन ने मांगों पर 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन संगठन ने 30 दिन का समय देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने तोमर परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में गृह मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान हरियाणा से आए ओकेंद्र सिंह राणा ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे राजनीतिक तौर पर जवाब देंगे।

बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर को सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद करणी सेना ने महापंचायत बुलाकर आंदोलन का ऐलान किया।

संगठन की मुख्य मांगों में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, तोमर परिवार को न्याय दिलाना और करणी सेना के पदाधिकारियों पर दर्ज मामलों को रद्द करना शामिल है। धरना के दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद तोमर के साथ गलत व्यवहार किया गया और उनके परिवार के साथ भी बदसलूकी हुई।

करीब एक घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करणी सेना ने अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त किया।

इस पूरे मामले ने शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई