धान खरीदी पर कलेक्टर की सख्त नज़र: रईस मिल और पोहा मिलों में होगा स्टॉक वेरिफिकेशन

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि और संबंधित विभागों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान के रिसाइक्लिंग और अवैध धान की खरीद–फरोख्त पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए रईस मिलों के साथ-साथ पोहा मिलों का भी स्टॉक वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि सभी मंडियों में धान क्रय-विक्रय से जुड़े सभी अनुबंध पत्र और सौदा पत्रक नियमानुसार संधारित किए जाएं। किसानों से आधार कार्ड की प्रति भी अनिवार्य रूप से जमा कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान बेचने आने वाले किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण हर हाल में कराया जाए ताकि अवैध धान खरीदी पर रोक लग सके।

अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल और चेक पोस्ट को सक्रिय किया गया है। कलेक्टर ने प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

बैठक में बताया गया कि अब तक खाद्य विभाग और मंडी सचिव की कार्रवाई में 51 प्रकरणों से 1529 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इसके अलावा 2070 किसानों से करीब 35 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबा समर्पण भी कराया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई