Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

AIDS Awareness:एचआईवी एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

AIDS AWARENESS: दुर्ग। सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स जागरूकता को लेकर गौरव पथ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने एचआईवी एड्स के होने के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी और लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश

विद्यार्थियों ने एचआईवी एड्स के प्रमुख कारणों को समझाते हुए बताया कि यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाने, एक ही सुई के बार-बार उपयोग और गर्भवती महिला से उसके बच्चे में फैलने की वजह से हो सकती है। वहीं, सामान्य संपर्क जैसे साथ बैठकर खाने, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने, शौचालय के उपयोग से यह नहीं फैलता।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया कि एचआईवी एड्स की जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में कराई जा सकती है। एलिसा टेस्ट के माध्यम से इस संक्रमण का पता लगाया जा सकता है, जिससे समय रहते इसका सही उपचार किया जा सके।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों की विशेष भागीदारी

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव, प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे। नाटक का निर्देशन रेड क्रॉस रेड रिबन की नोडल अधिकारी फरहा परवीन सिद्दीकी ने किया।

विद्यार्थियों ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन

इस नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में उर्वशी, सनतन, निर्झरा, ख‍िलेश कुमार, संदीप, कुशल, भारती साहू, समीक्षा साहू और शिवांगी बाजपेयी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

समाज में जागरूकता का सकारात्मक प्रभाव

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को सही जानकारी देना था। इस नुक्कड़ नाटक को देखकर लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने भी इस विषय पर गंभीरता से विचार किया। महाविद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई