बालोद में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा की टक्कर से युवक की मौत

बालोद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम किल्लेकोड़ो का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह किसी निजी काम से घर से निकला था। तभी जमही टोल प्लाजा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीतम कुमार मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button