रायगढ़: कोतरारोड़ थाने में प्रेरणादायक कार्यक्रम, समाजसेवियों और मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कोतरारोड़ थाना परिसर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुशांतो बनर्जी ने की और थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज भी मौजूद रहे। समारोह में मेधावी छात्रों, समाजसेवकों और पुलिस के सहयोगी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में गोरखा स्कूल के व्याख्याता गिरजा पटेल, कोतरा स्कूल के व्याख्याता बीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा कंवर, कक्षा दसवीं में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र ईश्वर पटेल (रानीगुड़ा) और रौनिक चौहान (कलमी) शामिल हैं।

इसके साथ ही, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, अपराध विवेचना में सराहनीय योगदान देने वाले पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कमलेश सारथी धनागर, टीना उरांव (कोसमनारा), जयलाल सारथी और बैसपाली गांव के लेख राम पटेल को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीएसपी बनर्जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान, ‘सुरक्षित सुबह’ सीसीटीवी जागरूकता और सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले ‘गुड सेमेरिटन’ नागरिकों के योगदान पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में कोतरारोड़ थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और आयोजन को गरिमामय रूप से संपन्न किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button