92 करोड़ की स्वीकृति के बाद भी धीमी रफ्तार से चल रहे मुंगेली के विकास कार्य, डिप्टी सीएम ने जताई नाराज़गी

मुंगेली। डिप्टी मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का गृह जिला होने के कारण मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र को पिछले 20 महीनों में विकास के लिए 92 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मिली है। 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने करीब 30 करोड़ रुपये के नए कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन भी किया।

लेकिन इसके बावजूद कई पुराने स्वीकृत विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। कारण—नगर पालिका की धीमी कार्यशैली। कई परियोजनाओं के लिए अभी तक जगह का चयन तक नहीं हो पाया है, जिससे काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

इस देरी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने सार्वजनिक मंच से नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को काम की गति तेज करने के सख्त निर्देश दिए।

मुंगेली नगर पालिका में वर्तमान में कांग्रेस के रोहित शुक्ला अध्यक्ष हैं, जबकि भाजपा के जय प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष हैं। डिप्टी सीएम द्वारा भारी बजट मिलने के बावजूद अधोसंरचना विकास की रफ्तार बहुत धीमी है।

इसके चलते कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं और इलाके के लोगों को अब भी अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button