आरक्षक से मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक से बीच सड़क पर मारपीट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को थाने से गोलबाजार होते हुए सदर बाजार तक पैदल जुलूस में निकाला, फिर वापस थाने लाकर पूछताछ की गई।

इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों—जैदुल हक और सैफुल हक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब चार अन्य आरोपियों—मनोज वर्मा समेत कुल छह लोगों को पकड़ा गया है। ये सभी एक साथ मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट की घटना में शामिल थे।

घटना शहर के व्यस्त इलाके की है, जहां इन युवकों ने आरक्षक से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा किया। जब आरक्षक ने मना किया, तो आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने गवाहों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सभी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके इलाके में जुलूस के रूप में घुमाया ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button