अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान

रायपुर। अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा जवाहर नगर मंडल द्वारा दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक दूरदर्शी और न्यायप्रिय शासिका थीं, जिनका शासन लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए जाना जाता है। उनका जीवन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में अहम भूमिका निभाई।

संदीप शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को शिक्षा और व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक मजबूत और कुशल प्रशासन की स्थापना की, जिससे राज्य सुसंस्कृत और समृद्ध बना।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल, पार्षद एवं माइक सदस्य अवतार सिंह बागल, भाजपा प्रवक्ता तौकीर रजा, चंद्रेश शाह, रमेश शर्मा, अर्पित सूर्यवंशी, असगर अली, मतराम वर्मा, मनोज शर्मा तथा भाजपा महिला मोर्चा की गीता रेड्डी, रेणुका शुक्ला और प्रियंका साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू राजपूत, सूरज शर्मा, प्रनीत जैन और संतोष निहाल का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल ने सभी आमंत्रित वक्ताओं, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और संयोजकों का आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर के विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button