त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दुसरा चरण, बिल्हा में 2 लाख 42 हजार से अधिक मतदाता कर रहे मतदान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जारी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार 20 फरवरी को प्रदेश के अन्य विकासखंडों के अलावा जनपद पंचायत बिल्हा में भी सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बिल्हा में 127 ग्राम पंचायत है जिनमें 470 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

बिल्हा में कुल 1 लाख 21 हजार पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 20 हजार 732 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता है जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं।मतदान शाम 3 बजे तक किया जाएगा। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं सुबह के समय सभी मतदान केंद्रों में भारी भीड़ दिखाई दी। जैसे-जैसे दिन की गर्मी तेज होने लगी मतदान केंद्रों में लोगों की संख्या कम हो गई। हल्के-फुल्के विवाद के बीच सभी जगह मतदान जारी है। कहीं से भी कोई अपराधिक घटना की सूचना नहीं आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई