ऑन लाइन दूल्हा ढूंढना युवती को पड़ गया महंगा, shadi.com में फर्जी ID बनाकर नाइजीरियन युवक ने की लाखों की ठगी

राजनादगांव। एक युवती को अपनी शादी के लिए ऑन लाइन दूल्हा ढूंढना महंगा पड़ गया। एक नाइजीरियन युवक ने शादी डॉट कॉम में अपनी फेक आईडी बनाकर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी कर ली। छत्तीसगढ़ का यह ताजा मामला उनके लिए उदाहरण हो सकता है, जिसमें एक नाईजीरियन ने शादी डॉट कॉम पर फेक आईडी बनाकर राजनांदगांव निवासी युवती से 15,72,000 रुपए की ऑनलाइन ठगी की। भला हो राजनांदगांव पुलिस का जिसने जांच में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर दूसरी युवतियों को ठगे जाने से बचा लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने shadi.com में आलोक देशपांडे के नाम शख्स ने स्वयं को यूनाईटेड किंगडम में कार्यरत बताते हुए जल्द ही भारत लौटकर प्रार्थिया से शादी करने की बात कही थी. इस बीच 11 जुलाई 2024 को महिला के पास एक अनजान महिला का फोन आया, जिसने बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयर पोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आये हैं, उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा मे एक्सचेंज करने के लिये प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी. उसी दौरान कथित आलोक देशपांडे ने भी प्रार्थिया को कॉल कर बोला कि पैसों की अर्जेन्ट जरूरत होने की बात कहते हुए लगातार इमोशनल ब्लेकमेलिंग कर विभिन्न बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 15,72,000 रुपए महिला से डलवाए. इसके बाद उसने घटना में प्रयुक्त सभी मोबाइल को बंद कर दिया गया है ।

ठगी की समझ आने पर महिला ने डोंगरगांव थाना में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कराया। विवेचना के दौरान सायबर सेल राजनांदगांव के माध्यम से उक्त shadi.com की प्रोफाइल आईडी, मोबाइल धारक की पतासाजी शुरू की, जिसमें मोबाइल धारक का लोकेशन दिल्ली, तिलक नगर होना पाया गया. इसके बाद राजनादगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर डोंगरगाव थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर दिल्ली के तिलकनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखण्डी संतनगर एक्सटेंशन पर आरोपी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें आरोपी नाईजीरियाई मूल के जानसन सेमुअल को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button