मुख्यमंत्री साय से मिले स्काउट्स-गाइड्स, ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान की दी जानकारी

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर स्काउट्स और गाइड्स के बच्चों ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में हाथ से राखियां बनाई हैं। ये राखियां अब देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी।
मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सुंदर और भावनात्मक अभियान है, जिससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। साथ ही, सीमा पर तैनात जवानों को भी भावनात्मक मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर स्काउट्स-गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, लक्ष्मी वर्मा, मुरली शर्मा, कैलाश सोनी और समीर शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





